फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2017 के टॉपर्स के नंबर किए जारी, टॉपर अनुदीप को मिले 55.60 फीसदी

Mon, 07 May 2018 08:36 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा, 2017 के चुने गए अभ्यर्थियों के अंक जारी कर दिए हैं। परीक्षा के सख्त मानकों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टॉपर डी. अनुदीप को 55.60 फीसदी, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं अनु कुमारी को 55.50 फीसदी अंक हासिल हुए हैं।
विज्ञापन


भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी अनुदीप को कुल 2025 में से 1126 अंक मिले हैं। उन्होंने 1750 अंक की लिखित परीक्षा में 950, जबकि 275 अंक के साक्षात्कार में 176 अंक प्राप्त किए। अनु कुमारी को लिखित परीक्षा में 937 और साक्षात्कार में 187 अंक मिले।

तीसरे स्थान पर रहे सचिन गुप्ता को लिखित में 946, जबकि साक्षात्कार में 176 अंक हासिल हुए। आखिरी पायदान पर रहीं हिमांक्षी को 40.98 फीसदी अंक चुने गए 990 अभ्यर्थियों में आखिरी पायदान पर रहीं।
विज्ञापन


मांक्षी भारद्वाज को 40.98 फीसदी अंक मिले। उन्होंने लिखित परीक्षा में 687 और साक्षात्कार में 143 अंक प्राप्त किए हैं। सिविल सेवा परीक्षा प्रारंभिक, मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के तीन स्तर में पूरी होती है।
विज्ञापन

चुने गए अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी के तौर पर देश व समाज की सेवा का मौका मिलता है। 

परीक्षा में 750 पुरुष, 240 महिलाएं हुईं सफल
18 जून, 2017 को हुई यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में 4,56,625 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 13,366 लिखित (मुख्य) परीक्षा के लिए उत्तीर्ण हुए। मुख्य परीक्षा में 2568 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चुने गए। साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम 27 अप्रैल को घाषित हुआ, जिसमें 750 पुरुष और 240 महिलाएं सफल हुई थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें