फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA/NA(I) परीक्षा के लिए UPSC ने जारी किए एडमिट कार्ड

Tue, 04 Apr 2017 12:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
विज्ञापन
एनडीए - फोटो : source
विज्ञापन
'यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन' ने नेशलनल डिफेंस अकादमी और नवल अकादमी परीक्षा के दिल्ली सेंटर के उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। यूपीएससी 23 अप्रैल, 2017 को एनडीए/एनए(1) की परीक्षा देशभर के 41 केंद्रों पर आयोजित करेगी। 
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली से बाहर के उम्मीदवारों के लिए कमीशन की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया गया था। दिल्ली सेंटर के उम्मीदवारों के लिए ई-एडमिट कार्ड सोमवार को जारी किया गया। 
साथ ही साथ आयोग की वेबसाइट पर ये भी बताया गया कि जिन उम्मीदवारों के आवेदन कैंसल हुए है, उन्हें भी संबंधित ई-मेल पर इसकी जानकारी दे दी गई है। 
 
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एनडीए - फोटो : source
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड: 

-आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करें। 

-ई-एडमिट कार्ड: नेशनल डिफेंस एकेडमी और नवल एकेडमी(1) परीक्षा, 2017 वाले सेक्शन पर क्लिक करें। 

-अगले पेज पर दिए गए बटन 'यहां क्लिक करें' पर क्लिक करें   

-रजिशट्रेशन आइडी या फिर रॉल नंबर की जानकारी भरें 

-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें 

नोट: जिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई प्रॉबलम हो रही हो, वे आयोग के इन नंबरों पर सुबह 10 से 5 का बीच कॉल कर सकते हैं।  

नंबर हैं: 011-23381125, 011-23385271 या 011-23098543 

संबंधित वेबसाइट का पता: www.upsc.gov.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें