UPSC Civil Services Prelims Result 2018: यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) ने सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 2018 के नतीजे जल्द ही घोषित करने का ऐलान किया है। खबर है कि 15 जुलाई 2018 को रिजल्ट जारी हो सकता है। नतीजों की घोषणा होने के बाद ही उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सर्विसेस प्रारभिक परीक्षा 3 जून 2018 को आयोजित की गई थी। तीन चरणों में आयोजित होने वाली सिविल सर्विस परीक्षा के लिए यह पहले चरण की परीक्षा है। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा और अंत में इंटरव्यू होगा।
यूपीएससी द्वारा हर साल सिविल सर्विस परीक्षा के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।