संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 18 जून को परीक्षा का आयोजन किया गया था। कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। UPSC की ओर से बताया गया है कि प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी कैंडिडेट्स सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2017 का एप्लिकेशन ऑनलाइन भर सकते हैं।
आवेदन का फॉर्म UPSC की वेबसाइट पर 17 अगस्त से 31 अगस्त, 2017 की शाम तक उपलब्ध रहेगा। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2017 का आयोजन 28 अक्टूबर को होगा। IAS, IFS और IPS के अधिकारियों की नियुक्ति के लिए हर साल तीन चरण में UPSC की परीक्षा का आयोजन करता है।