DU का दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म इसी शिक्षण सत्र से शुरू हो रहा है। इसमें 5 साल के इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए 23 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। स्कूल की ओएसडी डॉ. मनस्विनी एम. योगी ने बताया कि फिलहाल कोर्स सेल्फ फाइनेंस मोड पर चलेगा। कोर्स के फीस स्ट्रक्चर की जानकारी 23 अगस्त को दी जाएगी। दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म सीआईसी बिल्डिंग, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नॉर्थ कैंपस से चलेगा।
पढ़ेंः मनमानी फीस लेने वाले स्कूलों को दिल्ली सरकार ने भेजा नोटिस
DU के सूत्रों के मुताबिक इसकी एक सेमेस्टर की ट्यूशन फीस 25 से 30 हजार रुपये तक हो सकती है। हालांकि ओएसडी डॉ मनस्विनी ने बताया कि फीस डीयू के फीस स्ट्रक्चर की तरह नहीं है लेकिन ज्यादा भी नहीं है।
पढ़ेंः 'स्वस्थ बच्चे, स्वस्थ भारत' की शुरुआत, मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लॉन्च किया कार्ड
आपको बता दें कि ये कोर्स हिंदी और अंग्रेजी दोनों में पढ़ाया जाएगा और एडमिशन नेशनल लेवल के एंट्रेंस टेस्ट के जरिए होंगे। दोनों बैच में 60-60 छात्र भर्ती किए जाएंगे। इस कोर्स के लिए 8 सितंबर तक छात्र अप्लाई कर सकते हैं। 17 सितंबर को इसका एंट्रांस टेस्ट आयोजित किया जाएगा।