फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC में अब परीक्षार्थियों को मिलेगा केंद्र चुनने का ऑप्शन

Mon, 11 Sep 2017 08:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) जल्द ही परीक्षार्थियों को परीक्षा का केंद्र चुनने का विकल्प देने की परंपरा को दोबारा शुरू करने वाला है। पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव के कार्यकाल में इस व्यवस्था को दोबारा शुरू करने का कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन


आपको बता दें कि परीक्षार्थियों की ओर से लगातार इसकी मांग की जा रही थी, जिसे देखते हुए आयोग ने इस बार PCS-प्री परीक्षा में सेंटर 200 किलोमीटर की परिधि में दिए हैं जबकि महिला परीक्षार्थियों के लिए होम डिस्ट्रिक्ट की परंपरा कायम रखी गई है। इसके साथ ही परीक्षा में पहली बार प्रश्न पत्रों की विडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।

UPPSC में पहले परीक्षार्थियों को आवेदन करते समय परीक्षा केंद्रों के विकल्प देने की छूट थी। परीक्षार्थियों द्वारा दिए गए विकल्पों में से ही उन्हें परीक्षा केंद्र का आवंटन होता था। हालांकि बाद में इसे बंद कर दिया गया था जिसका लगातार विरोध हो रहा था। अब इसे दोबारा शुरू करने का फैसला किया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की PCS-प्री 2017 परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें