IIM में एडमिशन के लिए CAT 2017 के ऑनलाइन आवेदन के लिए महज 10 दिन बचे हैं। जो छात्र आवेदन करना चाहते हैं, वे संस्थान की वेबसाइट के माध्यम से 20 सितंबर से पहले आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
एग्जाम 26 नवंबर 2017 को आयोजित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए जनरल कैटेगरी के केंडिडेट्स को 1800 रुपए तो वहीं रिर्जव कैटेगरी को 900 रुपए देने होंगे। परीक्षा 140 सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 18 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे।