विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) की जगह एक अलग ऑटोनॉमस बॉडी लाने की सरकार की योजना फिलहाल के लिए अधर में लटकती नजर आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) ने इस योजना पर फिलहाल विचार करना बंद कर दिया है।
आपको बता दें कि HRD मंत्रालय और नीति आयोग तकनीकी और गैर तकनीकी शिक्षण संस्थानों को एक ही संस्था के तहत लाने पर काम कर रहे थे लेकिन अभी तक इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है।
यह मुद्दा पिछले हफ्ते संसद में उठाया गया था और मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाह ने कहा था कि इस मामले पर वर्तमान में किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है। हालांकि इसके पीछे क्या वजह है इस बारे में एचआरडी अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। अब देखना ये है कि आखिर तक इस बारे में सरकार क्या फैसला करती है।