इसी बीच उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले टॉप 10 विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं रिजल्ट प्रकाशित होने के एक सप्ताह के अंदर माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में टॉप टेन छात्र-छात्राओं की कॉपियों को इस बार ऑनलाइन करने की तैयारी है। 29 अप्रैल को दोनों परीक्षाओं का परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से टॉप टेन में शामिल छात्र-छात्राओं की कॉपियां मुख्यालय मंगवाई जाएंगी।
इसके बाद इन कॉपियों को स्कैन करके यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर डाला जाएगा। फिलहाल, अधिकारी इस काम में कुछ समय लगने की बात कह रहे हैं। बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद यूपी बोर्ड कार्यालय में तीन दिन की छुट्टी रहेगी। ऐसे में टॉप टेन बच्चों की कॉपियों के सार्वजनिक होने में एक हफ्ते से अधिक समय लग सकता है।
कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2018
एक साथ कई छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट को ट्रैक करते रहें। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018 देखने के बाद उसकी एक कॉपी सुरक्षित जरूर रख लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें। रिजल्ट जारी किए जाने के 15 दिन के अंदर ही ऑरिजनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट
upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की वेबसाइट
results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2018