UP Board Result 2018 Date: उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड अप्रैल महीने में ही 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। यूपी बोर्ड अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह तक नतीजों की घोषणा कर सकता है। आपको बता दें कि छात्र यूपी बोर्ड के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस महीने के अंत तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।