सूत्रों की मानें तो इस बार भी परीक्षा का रिजल्ट काफी सख्ती से पेश किया जाएगा। पिछले साल भी छात्रों के रिजल्ट के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। इसके पीछे का मुख्य कारण परीक्षा में हुई ताबड़तोड़ नकल और पेपर लीक है। हर बार परीक्षा के समय सख्ती के बावजूद यूपी बोर्ड में नकल रते हुए छात्र पकड़े जाते हैं। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इसका असर रिजल्ट पर पड़ता है। छात्रों की कॉपियां काफी सख्ती से देखी गईं हैं और रिजल्ट पर इसका असर दिखाई देगा। हालांकि छात्रों को इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। रिजल्ट निकलने से पहले वह अपना तनाव कम रखें।
कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2018
अब आखिरकार बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के लिए 29 अप्रैल 2018 की तारीख तय की है। बोर्ड ने कहा है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 67 लाख छात्र बैठे थे जिनमें 10वीं के 37,12,508 और 12वीं के 30,17,032 छात्र शामिल थे। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के मुताबिक कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है इसलिए परिणामों की घोषणा तय समय पर ही कर दी जाएगी। रिजल्ट जारी किए जाने के 15 दिन के अंदर ही ऑरिजनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट
upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की वेबसाइट
results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।