यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार दो छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप किया। सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज, फतेहपुर के छात्र रजनीश शुक्ला और श्री साईं इंटर कॉलेज, बाराबंकी के छात्र आकाश मौर्या 93.20-93.20 फीसदी अंकों के साथ अव्वल रहे। वहीं, हाईस्कूल में इलाहाबाद की बेटी अंजलि ने टॉप किया है। बृज बिहारी सहाय (बीबीएस) इंटर कॉलेज, शिवकुटी की छात्रा अंजलि वर्मा 96.33 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहीं।
रविवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक अवध नरेश शर्मा की ओर से जारी यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम-2018 में हाईस्कूल का रिजल्ट 75.16 फीसदी और इंटरमीडिएट का परिणाम 72.43 फीसदी रहा। नकल पर सख्ती का असर साफ दिखा और पिछले साल के मुकाबले परिणाम क्रमश: 6.02 एवं 10.19 फीसदी घट गया। इंटरमीडिएट में टॉप टेन में शामिल सभी विद्यार्थी विज्ञान वर्ग से रहे। खास यह कि करीब एक दशक बाद हाईस्कूल का परिणाम इंटर से अधिक रहा।
इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के टॉप थ्री स्टूडेंट्स
टॉप थ्री
इंटरमीडिएट
रैंक-नाम-प्राप्तांक (प्रतिशत में)-स्कूल
1-रजनीश शुक्ला-93.20-सर्वोदय इंटर कॉलेज, फतेहपुर
1-आकाश मौर्या-93.20-श्री साईं इंटर कॉलेज, बाराबंकी
2-अनन्या राय-92.60-लाउर्डस कॉन्वेंट जीआईसी तुलसीनगर, गाजीपुर
3-अभिषेक कुमार-92.20-डीआर डीपीएस वीएम आईसी बिलारी, मुरादाबाद
3-अजीत पटेल-92.20-श्री साईं इंटर कॉलेज, बाराबंकी
हाईस्कूल
1-अंजलि वर्मा-96.33-बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज, शिवकुटी, इलाहाबाद
2-यशस्वी-94.50- विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चौक, जहानाबाद फतेहपुर
3-विनय कुमार वर्मा-94.17-सीता बाल विद्या मंदिर, मोहम्मदाबाद सीतापुर
3-शनि वर्मा-94.17-एमपीएसकेआई कॉलेज, गोंडा
देखें टॉपर्स के नंबर
इंटर टॉपर
रजनीश शुक्ला
सामान्य हिंदी-93
अंग्रेजी-91
गणित-97
भौतिक विज्ञान-92
रसायन विज्ञान-93
कुल-466/500
आकाश मौर्या
सामान्य हिंदी-91
अंग्रेजी-87
गणित-97
भौतिक विज्ञान-97
रसायन विज्ञान-94
कुल-466/500
हाईस्कूल टॉपर
अंजलि वर्मा
हिंदी-92
अंग्रेजी-99
गणित-100
विज्ञान-99
सामाजिक विज्ञान-90
कला-98
कुल-578/600