फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2018: 10वीं-12वीं के टॉपर्स को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी

Sun, 22 Apr 2018 03:57 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board Result उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड बस 7 दिन बाद ही 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख 29 अप्रैल 2018 तय की है। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसी बीच उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले टॉप 10 विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं रिजल्ट प्रकाशित होने के एक सप्ताह के अंदर माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में टॉप टेन छात्र-छात्राओं की कॉपियों को इस बार ऑनलाइन करने की तैयारी है। 29 अप्रैल को दोनों परीक्षाओं का परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से टॉप टेन में शामिल छात्र-छात्राओं की कॉपियां मुख्यालय मंगवाई जाएंगी।
विज्ञापन


कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2018

विज्ञापन

इसके बाद इन कॉपियों को स्कैन करके यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर डाला जाएगा। फिलहाल, अधिकारी इस काम में कुछ समय लगने की बात कह रहे हैं। बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद यूपी बोर्ड कार्यालय में तीन दिन की छुट्टी रहेगी। ऐसे में टॉप टेन बच्चों की कॉपियों के सार्वजनिक होने में एक हफ्ते से अधिक समय लग सकता है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक हाईस्कूल में 14 पेज तथा इंटर में 28 पेज की कॉपी होती है। टॉप टेन में आने वाले कई बच्चे एक से अधिक कॉपीयों का प्रयोग करने वाले भी हो सकते हैं। ऐसे में विषयवार इन परीक्षार्थियों की कॉपी को स्कैन करने में समय लग सकता है।

यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। टॉप टेन की कॉपियां ऑनलाइन की जाएंगी। वहीं कॉपियों के ऑनलाइन होने से विवाद बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि कॉपियों को देखने के बाद दूसरे छात्र और उनके अभिभावक न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकते हैं। ऐसे में बोर्ड पर इन मामलों से निपटने की सिरदर्दी बढ़ सकती है।

कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2018
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें