फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018: चंद घंटों का इंतजार, छात्र जरूर पढ़ें ये खबर, टेंशन हो जाएगी दूर

Sun, 29 Apr 2018 11:09 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाल
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018
विज्ञापन

UP Board Result 2018: उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड के रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। चंद घंटे बाद ही यूपी बोर्ड 2018 कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने पर परीक्षार्थी अपना यूपी बोर्ड 2018 का रिजल्ट results.amarujala.com पर देख सकेंगे। करीब 55 लाख छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड ने कहा है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ दोपहर करीब 12.30 बजे घोषित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


परीक्षा में हुई सख्ती को देखते हुए इतना तो तय है कि इस बार यूपी बोर्ड 2018 का रिजल्ट बहुत अच्छा नहीं रहने वाला।रिजल्ट का इंतजार कर रहे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की धड़कन बढ़ गई हैं। इसमें कुछ परीक्षार्थियों के हिस्से सफलता तो कुछ के हिस्से असफलता भी आएगी। कुछ का आलम यह है कि उनको मनोचिकित्सक के पास जाना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो ऐसे छात्रों की संख्या छह गुना बढ़ गई है। इनमें घबराहट और डिप्रेशन का स्तर काफी बढ़ गया है।

विशेषज्ञों की परीक्षार्थियों के लिए सलाह है कि परिणाम जैसा भी आए, नकारात्मक भाव लाने की जरूरत नहीं है। खुद का मूल्यांकन कर और अधिक मेहनत के लिए प्रेरित होना चाहिए। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि परीक्षार्थी को अपना ही परिणाम देखना चाहिए। अपना मूल्यांकन करना चाहिए। दूसरे परीक्षार्थियों के अंकों से तुलना नहीं करना चाहिए। किसी के अंक देखकर हताश होने की जरूरत नहीं है बल्कि यह संकल्प लेना चाहिए कि आगे की परीक्षाओं में खुद को साबित करना है। हीन भावना मन में नहीं लानी चाहिए। अभिभावकों को भी बच्चों के कम अंक आने पर या असफल होने पर भी उनके साथ लचीला व्यवहार करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर ऐसे पाएं नतीजे

अगर आप चाहते हैं कि यूपी बोर्ड 2018 का  रिजल्ट सीधे आपके फोन या इमेल पर आएं, तो इसके लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करें। रजिस्टर करने की प्रक्रिया बेहद आसान है।

स्टेप-1: जिस कक्षा का रिजल्ट चाहिए, उससे संबंधित नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
  • 12वीं कक्षा के नतीजे पाने के लिए रजिस्टर करना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें-  UP Board 12th Result 2018
  • 10वीं कक्षा के नतीजे पाने के लिए रजिस्टर करना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें-   UP Board 10th Result 2018

स्टेप-2:   जैसे ही आप इस लिंक पर जाएंगे तो आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम, अनुक्रमांक संख्या, फोन नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी भरनी होगी।

स्टेप-3: अपनी डिटेल्स भरने के बाद फॉर्म के नीचे दिए सब्मिट बटन पर क्लिक करें। आप अमर उजाला वेबसाइट पर रजिस्टर हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें