फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2018 : रिजल्ट को लेकर 12वीं के छात्रों में बढ़ी टेंशन, माता-पिता ऐसे करें मदद

Sat, 21 Apr 2018 11:15 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board Result: उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड अप्रैल महीने में ही 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख 29 अप्रैल 2018 तय की है। इस दिन दोपहर 12.30 बजे रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख 15 अप्रैल 2018 तय की गई थी। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है। छात्र रिजल्ट की तारीखों को लेकर काफी असमंजस में थे। करीब 55 लाख छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने पहले ही कह दिया था कि हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होगा।

कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2018

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट को लेकर कक्षा 12वीं के छात्रों की टेंशन बहुत बढ़ गई है, वहीं अभिभावक भी रिजल्ट को लेकर चिंतित हैं।  बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी खासा तनाव में रहते हैं। बोर्ड परीक्षा को आगे के कॅरियर से जोड़कर देखते हैं। ऐसे में रिजल्ट को लेकर तनाव होना लाजमी हैं। परिणाम को लेकर जितना विद्यार्थी परेशान हैं उससे कहीं ज्यादा अभिभावक चिंतित हैं, यही बच्चों के तनाव की असल वजह भी बनती है। अभिभावकों को समझना चाहिए कि ये बच्चे की परीक्षा का रिजल्ट है, उसके जीवन का नहीं।

अभिभावक बच्चों के रिजल्ट को लेकर उत्साहित हों, उत्तेजना न दिखाएं।अगर परिणाम अच्छा है तो शाबासी दें, अगर खराब हुआ है तो रिजल्ट को खुद स्वीकारें और बच्चे को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करें। अगले साल और बेहतर करने का मनोबल बढ़ाएं। आजकल बच्चे हर चीज को भावनाओं पर ले लेते हैं। ऐसे में अभिभावक रिजल्ट को लेकर न खुद तनाव में रहें न उन्हें लेने दें। बच्चों को प्रेम से समझाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें