फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा डेटशीटः 14 दिन में हाईस्कूल, 25 दिन में पूरी होंगी इंटरमीडिएट की परीक्षाएं

Sat, 28 Oct 2017 12:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : SELF
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2018 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया। इस बार दोनों परीक्षा छह फरवरी से शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 14 दिन चलेंगी और 22 फरवरी को समाप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन


जबकि  इंटरमीडिएट की परीक्षा 25 दिन चलेंगी और 10 मार्च को पूरी होंगी। 10वीं एवं 12वीं में कुल 67 लाख 29 हजार 540 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शुक्रवार को यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया।

पढ़ें:- इस साल से ऑनलाइन भी मिलेगी 10वीं-12वीं की मार्कशीट, करना होगा ये खास काम

सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के मार्गदर्शन एवं उप मुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ.दिनेश शर्मा के निर्देश में परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया। बताया कि वर्ष 1990 से अब तक यह पहला मौका है। जब परीक्षा इतनी जल्दी कराई जा रही है और इसके लिए तारीखों की घोषणा काफी पहले की गई।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए किया गया कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। बताया कि इस बार परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने हर जिले में जिलाधिकारी समेत पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी भी तय करने का भरोसा दिलाया है।
Trending Videos

यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : self
इस बार इंटरमीडिएट में हिन्दी एवं सामान्य हिन्दी तथा अंग्रेजी की परीक्षा विषय वर्गों के हिसाब से अलग-अलग होगी। ऐसा परीक्षा केंद्रों की संख्या सीमित करने और नकल विहीन कराने के लिए किया गया है।  अंग्रेजी की परीक्षा के लिए वर्गवार विद्यार्थियों को ए और बी श्रेणी में बांटा गया है।

इसके तहत हिन्दी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा छह फरवरी तथा हिन्दी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा आठ फरवरी को पहली पाली में 7.30 से 10.45 बजे बीच होगी, जबकि  सामान्य हिन्दी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा छह तथा सामान्य हिन्दी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा आठ फरवरी को दूसरी पाली में दो से 5.15 बजे के बीच होगी।

इसी तरह अंग्रेजी (ए) प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा 19 फरवरी एवं अंग्रेजी (ए) द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा 21 फरवरी को पहली पाली में 7.30 से 10.45 बजे तक होगी। इसमें मानविकी, वाणिज्य एवं व्यावसायिक वर्ग के परीक्षार्थी शामिल होंगे।

अंग्रेजी (बी) के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा 24 फरवरी एवं अंग्रेजी (बी) के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा 27 फरवरी को दूसरी पाली में दो से 5.15 बजे के बीच होगी। इसमें केवल विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की सभी परीक्षा पहली पाली में सुबह 7.30 से 10.45 बजे के बीच होंगी। छह से 10 फरवरी, 12 एवं 13 फरवरी, 15 से 17 फरवरी, फिर 19 से 22 फरवरी के बीच लगातार परीक्षाएं होंगी। बीच में 11 एवं 18 फरवरी को रविवार तथा 14 फरवरी को मकर संक्रांति का अवकाश होगा।

इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षाएं भी 22 फरवरी तक उसी क्रम में दूसरी पाली में दो से 5.15 बजे के बीच होंगी। इसके बाद 23 एवं 24 फरवरी, 26 से 28 फरवरी, पांच मार्च से 10 मार्च तक दोनों पालियों में लगातार परीक्षाएं होंगी। बीच में 25 फरवरी एवं चार मार्च को रविवार तथा एक से चार मार्च के बीच होली पर्व पर अवकाश होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें