छात्रों को यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। एकसाथ कई छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें। रिजल्ट में देरी होने के चलते धैर्य न खोएं और बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट को ट्रैक करते रहें। रिजल्ट देखने के बाद उसकी एक कॉपी सुरक्षित जरूर रख लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें।
कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2018
आपको बता दें कि यूपी बोर्ड में 10वीं के 37,12,508 छात्रों परीक्षा दी थी। पिछले साल के मुकाबले इस साल छात्रों की संख्या काफी बढ़ी है। वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया था कि नए अकादमिक सेशन की शुरुआत 01 मई 2018 से ही कर दी जाएगी।
रिजल्ट जारी किए जाने के 15 दिन के अंदर ही ऑरिजनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट
upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की वेबसाइट
results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।