फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BEd JEE 2026: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी, फरवरी में इस दिन शुरू होगा पंजीकरण; देखें नोटिस

Tue, 03 Feb 2026 04:49 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP BEd JEE 2026 Notification: यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी हो चुकी है। शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए यह प्रवेश परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी आयोजित करेगा। आवेदन प्रक्रिया फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी। आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे बताई गई हैं।
 
विज्ञापन
UP BEd JEE 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP BEd JEE 2026 Registration Date: उत्तर प्रदेश सरकार ने दो वर्षीय बैचलर ऑफ एजुकेशन (BEd) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE 2026) की अधिसूचना जारी कर दी है। यह प्रवेश परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in/upbedjee.html के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2026 है। परीक्षा 20 से 25 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी। परिणाम 25 से 30 मई, 2026 के बीच प्रकाशित किया जाएगा।

यूपी बीएड जेईई से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां

जो भी अभ्यर्थी इस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें यहां बताई सभी महत्वपूर्ण तिथियां नोट कर लेनी चाहिए।
 
 
आयोजन तिथि
आवेदन शुरू 10 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026
परीक्षा तिथि     20-25 अप्रैल, 2026
एडमिट कार्ड जारी बाद में घोषित किया जाएगा
परिणाम घोषणा 25-30 मई, 2026
काउंसलिंग प्रक्रिया 1 से 25 जून, 2026
प्रवेश की अंतिम तिथि 28 जून, 2026
सत्र की शुरुआत 1 जुलाई, 2026
 

यूपी में बीएड पाठ्यक्रम प्रदान करने वाले सरकारी, सहायता प्राप्त, संबद्ध और घटक कॉलेजों में प्रवेश केवल इसी परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और प्रवेश प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार होगी।

परीक्षा से संबंधित जानकारी

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जरूरी सूचनाओं की जांच कर सकते हैं और पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने पर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।
 
परीक्षा संचालक संस्थान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी
प्रस्तावित पाठ्यक्रम बीएड (दो वर्षीय)
शैक्षणिक सत्र 2026-2028
परीक्षा स्तर राज्य स्तर
आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in
 
विज्ञापन

पात्रता और प्रवेश प्रक्रिया

उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पात्रता नियमों को पूरा करना होगा। प्रवेश यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन, उनकी मेरिट रैंक और उसके बाद होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया पर निर्भर करता है। प्रवेश निम्नलिखित बातों पर निर्भर करेगा:
 
  • यूपी बीएड जेईई 2026 में प्रदर्शन
  • योग्यता-आधारित रैंकिंग
  • काउंसलिंग प्रक्रिया में भागीदारी

शिक्षकों के लिए एक पारदर्शी और योग्यता-आधारित प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। शिक्षण में करियर बनाने के लिए हर साल कई छात्र यह परीक्षा देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें