फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई से शुरू हो सकती है डीयू में दाखिले की प्रक्रिया

Thu, 06 Apr 2017 12:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
विज्ञापन
डीयू - फोटो : source
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 के अंतर्गत अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज की दाखिला प्रक्रिया अप्रैल के अंत या मई में शुरू हो सकती है। यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक 12वीं बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद ही ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। 
विज्ञापन


दाखिले की प्रक्रिया देर से शुरू किए जाने के पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि अभी छात्रों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। डीयू में यूजी-पीजी कोर्स में दाखिले के लिए एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी ने कई मीटिंग के बाद ये तय किया था कि मार्च और अप्रैल के महीने में दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसके बाद स्कूलों से इस बाबत फीडबैक मांगा गया था। जिसमें स्कूल वालों ने ये कहा कि बोर्ड परिक्षाएं खत्म होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाए। अन्यथा, छात्रों का ध्यान परीक्षा से भटक कर एडमीशन की तरफ चला जाएगा और इसका सीधा असर उनकी परीक्षा पर पड़गा। 
विज्ञापन


आपको याद हो कि 12वीं बोर्ड की आखिरी परीक्षा 29 अप्रैल को है। पिछले साल की तरह इस साल भी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही रहेगी। जिसके लिए एक पूरा सॉफ्टवेयर सिस्टम डेवलप किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि छात्रों को आवेदन में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें