उत्तराखंड स्कूल शिक्षा बोर्ड (UBSE) की कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट आज आ रहा है। इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। रिजल्ट को उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही आप अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट सुबह 11.00 घोषित किया जाएगा।
बता दें कि 12वीं की परीक्षा 5 मार्च से शुरू हुई थी और 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से शुरू हुई थी। दोनों क्लास की परीक्षाएं 24 मार्च तक चलीं थी। 1,309 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी।
दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में राज्य के 1,49,486 छात्र-छात्राएं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में 1,32,371 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। राज्य के 30 केंद्रों पर लगभग पांच हजार शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया था।