Uttarakhand UBSE UK Board Results 2017: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE)के 12वीं और 10वीं बोर्ड के रिजल्ट 11 बजे जारी होने वाले हैं। परिणाम की घोषणा होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट को लेकर कहीं पर छात्र घबराए नजर आ रहे हैं तो कहीं पर उत्साह का माहौल बना हुआ है। छात्रों का बड़ी ही बेसब्री से परिणाम का इंतजार है।
आपको बता दें कि ये रिजल्ट मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों में उपलब्ध होंगे। इस साल 1,50,352 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी है जबकि 1,71,220 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था। वहीं बोर्ड की तरफ से छात्रो की मदद के लिए एक फोन नंबर और ई-मेल आईडी की भी व्यवस्था की गई है।