सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस बार 11,48,235 अभ्यर्थियों में से 3929 छात्रों ने जेआरएफ जबकि 51943 छात्रों ने नेट उत्तीर्ण की है। नेट की परीक्षा (UGC Net Exam) 8 जुलाई को 84 विषयों के लिए देश भर के 91 शहरों में आयोजित हुई थी।
इस बार नेट की परीक्षा के पेपर में भी बदलाव हुआ था। उम्मीदवारों को इस बार 3 की जगह सिर्फ 2 पेपर ही देने पड़े थे। पहला पेपर जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट का था और दूसरे पेपर उम्मीदवारों द्वारा चयनित विषय पर था। जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट में दो नंबर के 50 सवाल थे और दूसरे पेपर में दो नंबर के 100 सवाल थे।