CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) 2017 नवंबर का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbsenet.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। इससे पहले खबर थी कि नतीजे जनवरी 2018 के दूसरे सप्ताह तक घोषित होंगे।
आपको बता दें कि सीबीएसई बोर्ड ने 5 नवंबर 2017 को NET 2017 परीक्षा का आयोजन किया था। इसके बाद बोर्ड नेवेबसाइट पर आंसर की भी जारी कर दी थी। पास होने वाले प्रतियोगियों को यूजीसी नेट ब्यूरो की ओर से सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। UGC NET 2017 की परीक्षा में करीब 9 लाख प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। इस बार 84 विषयों के लिए परीक्षा हुई थी।