फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Answer key: यूजीसी नेट दिसंबर की उत्तर कुंजी कब होगी जारी? आयोग ने दी जानकारी; देखें तारीख

Tue, 13 Jan 2026 08:43 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET Answer key Date: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। यूजीसी नेट दिसंबर की उत्तर कुंजी को लेकर आयोग ने जानकारी साझा की है, जिसे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार निर्धारित तारीख पर उत्तर कुंजी देख सकेंगे।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET Answer key: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा दिसंबर 2025 में आयोजित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) की उत्तर कुंजी 15 जनवरी 2026 तक जारी किए जाने की संभावना है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से यूजीसी नेट 2025 की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।

 

उम्मीदवार जन्मतिथि और पासवर्ड के माध्यम से UGC NET 2025 की अनंतिम (Provisional) उत्तर कुंजी प्राप्त कर पाएंगे। इसके साथ ही एनटीए उम्मीदवारों द्वारा दर्ज किए गए उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र (Question Paper) भी जारी करेगा, जिससे अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 जनवरी तक हुई परीक्षा

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई सभी चुनौतियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। इन आपत्तियों के निपटारे के बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर UGC NET 2025 का परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा।
 
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 85 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें