फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2018: आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

Tue, 06 Mar 2018 10:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन) ने UGC NET जुलाई 2018 परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर दी है। सभी उम्मीदवार CBSE NET की आधिकारिक वेबसाइट www.cbsenet.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अप्रैल 2018 है।  वहीं एप्लिकेशन फीस जमा कराने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2018 है। UGC NET की परीक्षा 8 जुलाई 2018 को होगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर एलिजिबिलिटी के लिए होगी। इस परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर 100 अंकों का होगा और इसमें 50 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवालों को अटेम्प्ट करना अनिवार्य होगा। पेपर I एक घंटे का होगा और परीक्षा का समय सुबह 9:30 से 10:30 बजे होगा। इसके अलावा पेपर I में पूछे गए 50 सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे।  वहीं पेपर II में 100 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और 2 घंटे तक चलेगी। इसमें भी सभी सवालों को अटेम्प्ट करना अनिवार्य होगा। परीक्षा का समय सुबह 11 से 1 बजे तय किया गया है। पेपर II में 100 सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। UGC NET परीक्षा के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें