फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2018: आंसर की जारी, 27 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं शिकायत

Tue, 24 Jul 2018 04:05 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

UGC NET 2018:  CBSE (सीबीएसई) ने  यूजीसी नेट की परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार सीबीएसई नेट की ऑफिशियल वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि उम्मीदवारों की ओएमआर शीट की स्कैन इमेज, उनके अंकित किए हुए जवाब और आंसर की को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। उम्मीदवारों के इन अंकित किए हुए जवाब अगर उनके ओएमआर शीट पर चिह्नित किए हुए जवाबों से अलग हैं तो वह इस मामले में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ओमएमआर शीट पर चिह्नित किए हुए जवाबों और आंसर की पर आपत्ति 27 जुलाई 2018 तक ही की जा सकती है। आपत्ति करने के लिए हर उम्मीदवार को 100 रुपए प्रत्येक अंकित उत्तर/ प्रति प्रश्न के लिए देना होगा। 

विज्ञापन


ऐसे करें आंसर की चेक-

  • उम्मीदवार सबसे पहले सीबीएससी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाकर लॉगइन करें
  • इसके बाद होम पेज पर जाकर Answer Key and Recorded Response Challenge के लिंक पर क्लिक करें
  • यहां एप्लीकेशन नंबर, डेथ ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन डाल कर लॉग इन करें
  • आंसर की आपके सामने होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें