UGC NET 2017 में ऑनलाइन अप्लाई करने की आज अंतिम तारीख है। UGC की ये NET (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा CBSE द्वारा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए JRF और असिस्टेंट लेक्चरर के पद पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आपको बता दें कि इस साल से UGC NET की परीक्षा साल में दो बार की बजाय एक बार ही होगी। अगस्त 2017 में इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की आज आखिरी तारीख है। हालांकि परीक्षा की फीस कल यानि 12 सितंबर तक भरी जा सकेगी। 19 सितंबर 2017 से 25 सितंबर 2017 तक उम्मीदवार अपने ऑनलाइन फॉर्म में गड़बड़िया ठीक कर सकते हैं। इसके बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह तक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। UGC NET 2017 की परीक्षा 5 नवंबर 2017 को होगी।