सिंडिकेट बैंक के PGDBF 2018 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। कैंडिडेट्स बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट syndicatebank.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कैंडिडेट्स को बैंकिंग एंड फाइनेंस में एक साल का पोस्टग्रैजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम कराया जाएगा जिसके बाद उन्हें प्रोबेशनरी ऑफिसर के तहत सिंडिकेट बैंक में नौकरी मिलेगी। कुल 500 सीट्स के लिए जनवरी 2018 में ही रेजिस्ट्रेशन कर लिया गया था। यह परीक्षा 25 फरवरी 2018 को आयोजित की जाएगी।