फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनैना सिंह बनी नालंदा यूनिवर्सिटी की नई VC

Tue, 16 May 2017 01:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
सुनैना सिंह - फोटो : Source
विज्ञापन
द इंग्लिश एंड फॉरेन लेंग्वेज यूनिवर्सिटी हैदराबाद की पूर्व वाइस चांसलर सुनैना सिंह ने नालंदा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर का पदभार संभाला है। सुनैना सिंह से पहले इंटरीम वीसी पंकज मोहन ऑफिस का कार्यभार संभाल रहे थे जो यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑप हिस्टॉरिकल स्टडीज के डीन भी हैं।  
विज्ञापन


कार्यभार ग्रहण करते हुए सुनैना सिंह ने कहा कि, "मेरे लक्ष्यों में यूनिवर्सिटी को फिर से नालंदा की ही तरह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक बनाना होगा, जिससे मुझे यूनिवर्सिटी को विश्वस्तरीय बनाने की प्रेरणा मिलती रहेगी। 

इससे पहले इन्हें कई तरह के अकादमिक अवॉर्ड बी मिल चुके हैं। 2014 में इन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनिय योगदान के लिए अवॉर्ड दिया गया था। 2016 के वर्लड एजुकेसन कांग्रेस में इन्हें 100 मोस्ट इन्फ्लुएंसियल वाइस-चांसलर की लिस्ट में जगह दी गई थी। इसके अलावे वो यूनिवर्सिटी के नए प्रशासनिक और पठन नीतियों को बनाने में भी जुड़ी हैं। 
विज्ञापन


नालंदा यूनिवर्सिटी की स्पोक्स पर्सन स्मीता पोलित ने कहा कि एक यूनिवर्सिटी के हेड के तौर पर सिंह दक्षिण एशिया की सबसे  प्रसिद्ध वीसी भी हैं। इसके अलावे वो इंडियन काउंसिल फोर कल्चरल रिलेशंस की भी वाइस प्रेसिडेंट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें