देश में बहुत सारे ऐसे वर्किंग प्रोफेशनल्स हैं जो सालों से एक ऐसी जॉब में फंसे हुए हैं जिसे करने में उनका मन नहीं लगता और उचित पारिश्रमिक भी उन्हें नहीं मिलता लेकिन पारिवारिक कारणों या अन्य निजी कारणों से वह जॉब बदल नहीं पाते। ऐसे कर्मचारियों युवाओं के लिए बरेली उत्तर प्रदेश के कुशल शाह एक नजीर बनकर सामने आए हैं। कुशल ने एमबीए करने के बाद 3 बड़ी कंपनियों में नौकरी की लेकिन उनका मन वहां नहीं लगा। जिसपर कुशल ने सफलता डॉट कॉम के डिजिटल मार्केटिंग सीखकर क्वालिटी इंफो जोन में नई जॉब हासिल कर अपना करिअर स्विच कर लिया है।अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर करते हुए कुशल शाह ने बताया कि बीबीए, एमबीए करने के बाद मैंने एनआईआईटी, विशाल मेगामार्ट और अमेजन जैसी कंपनियों में जॉब कर चुके हैं लेकिन किसी भी जॉब में मेरा मन नहीं लगा। मुझे लगता रहा कि मैं और बेहतर कर सकता हूं, अमेजन में नौकरी के समय मैंने गूगल पर डिजिटल मार्केटिंग के बारे में सर्च किया। सफलता का एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग कोर्स मुझे अफोर्डेबल लगा जिसमें मैंने एडमिशन ले लिया। यहां मैंने वेबसाइट बनाना, एसईओ समेत डिजिटल मार्केटिंग के कई टूल्स सीखे। सफलता की प्लेसमेंट टीम ने इंटरव्यू, स्पोकन इंग्लिश, कम्यूनिकेशन स्किल्स की तैयारी करवाई। कंपनियों में अवसरों के बारे में बताया जिसकी बदौलत मुझे आज क्वालिटी इंफो जोन में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट के रूप में नौकरी मिल गई। शानदार करिअर स्विच के लिए मैं सफलता के सीईओ हिमांशु गौतम, प्लेसमेंट मैनेजर प्रीती रावत और मेरे अंदर कम्युनिकेशन स्किल डेवलप करने के लिए नंदिनी कृष्णा का धन्यवाद अदा करना चाहूंगा। अगर आप भी अपना करिअर स्विच करना चाहते हैं तो सफलता के Advanced Digital Marketing Course की मदद ले सकते हैं।
कोविड काल के बाद डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर में बहुत बूम आया है। डिजिटल मार्केटिंग सीखने के बाद आप फ्रीलांस काम कर सकते हैं। अपनी वेबसाइट बना सकते हैं। अपने प्रोडक्ट बनाकर सेल कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर की ये है कि आपको ग्राहकों से डायरेक्ट बात नहीं करनी है बल्कि फेसबुक, ईमेल और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से आप ग्राहकों से संपर्क कर अपनी सेल बढ़ा सकते हैं। अगर आप कहीं जॉब कर रहे हैं और अपनी जॉब से खुश नहीं हैं तो सफलता डॉट कॉम आपको जॉब करते हुए डिजिटल सेक्टर में करिअर बनाने का शानदार मौका दे रहा है। दरअसल सफलता आपकी पुरानी जॉब और नई जॉब के बीच की दूरी में एक ब्रिज की तरह सहायता करता है।
अगर आप भी ग्रेजुएशन कर चुके हैं लेकिन अपने करियर को लेकर तमाम तरह की चिंताओं से घिरे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश की जानी-मानी एडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।