देश में 4 हजार से ज्यादा बीटेक कॉलेज हैं जिनमें हर वर्ष लाखों अभ्यर्थी प्लेसमेंट हासिल नहीं कर पाते और विभिन्न इंडस्ट्री में जॉब की तलाश करते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए उत्तराखंड श्रीनगर के बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स मनोज बोरा एक नजीर हैं। मनोज बोरा ने बीटेक करने के बाद लगातार एक बेहतर नौकरी की तलाश में थे लेकिन उन्हें बेहतर जॉब नहीं मिल पा रही थी। एक दिन अमर उजाला अखबार से उन्हें सफलता डॉट कॉम के डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के बारे में पता चला। जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। सफलता से डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करने के बाद मनोज सोशल मीडिया मार्केटिंग क्षेत्र में RENT SEVA कंपनी में काम कर रहे हैं। अपनी सक्सेस स्टोरी बताते हुए मनोज ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद जॉब मिलना बहुत मुश्किल हो गया था। बीटेक करने के बाद मुझे एक अच्छी नौकरी की तलाश थी जॉब नहीं मिलने पर कुछ दिनों तक मैंने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का भी काम किया। एक दिन जब मैं अमर उजाला पढ़ रहा था तब मुझे डिजिटल मार्केटिंग के बारे में पता चला। अपनी स्किल बढ़ाने के लिए सफलता डॉट कॉम के बेसिक डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में मैंने एडमिशन ले लिया। मुझे एसईओ, सोशल मीडिया, गूगल एड वेब डिजाइनिंग आदि पसंद आने लगी। इसके बाद मैंने Advanced Digital Marketing Course में दाखिला लिया। इसी दौरान मुझे सफलता टीम ने इंटरव्यू की तैयारी कराई, कंपनियों में जॉब अवसरों के बारे में बताया। सफलता के प्रयासों की बदौलत आज मैं रेंट सेवा कंपनी के साथ पहली जॉब हासिल करने में सफल रहा हूं। अगर आप भी ग्रेजुएट हैं और बेरोजगार हैं तो सफलता के Advanced Digital Marketing Course की मदद ले सकते हैं। सफलता के इस कोर्स के जरिए हजारों युवा मनचाही जॉब हासिल करने में सफल रहे हैं।
मनोज का मानना है कि डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर आगामी 20 वर्षों तक पूरी तरह सुरक्षित है। इस क्षेत्र में युवा अगर अपना करिअर बनाते हैं तो वह सबसे बेहतर करिअर विकल्प है। इसके अलावा डिजिटल स्किल हासिल कर रहे युवाओं को डिजिटल सेक्टर में करिअर बनाने के कई अवसर मिलते हैं जैसे आप सोशल मीडिया मार्केटिंग, सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन, ई मेल मार्केटर, कंटेंट मार्केटिंग, गूगल एड मैनेजर, फेसबुक एड मैनेजर आदि पदों पर शानदार करिअर बना सकते हैं।
अगर आप भी ग्रेजुएशन कर चुके हैं लेकिन अपने करियर को लेकर तमाम तरह की चिंताओं से घिरे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश की जानी-मानी एडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट करिए और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए जिसके बाद सफलता की फैकल्टी ना केवल आपको प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करेगी बल्कि वो आपका सही करियर चुनने में मार्गदर्शन भी करेगी। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।