दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन की रेस 9वें दिन से जारी है। फिलहाल, आवेदकों का जोर पंजीकरण कराने पर ही है। जैसे जैसे प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंचेगी वैसे वैसे आवेदनों की संख्या बढ़ेगी।
15 मई से शुरू ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा बुधवार शाम छह बजे तक 1,73,340 पहुंच गया। दरअसल इस बार प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज को भी आवेदन प्रक्रिया में शामिल किया गया है। लिहाजा पंजीकरण का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
अब तक प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए अलग से आवेदन करना होता था। इसमें लगभग 43 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। अभी सात जून तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।