फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL Admit Card 2018: उत्तरी क्षेत्र का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 28 Feb 2018 11:09 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

SSC-CHSL Admit Card 2018 : स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल (10+2) 2018 परीक्षा के लिए उत्तरी क्षेत्र का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि आयोग ने पहले दक्षिण, पूर्वी और मध्य क्षेत्रों के लिए एसएससी सीएचएसएल 2018 का प्रवेश पत्र जारी किए थे। टीयर 1 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 4 मार्च 2018 से शुरू होकर 26 मार्च 2018 तक चलेगी। जो भर्ती परीक्षा को पास करेंगे उन्हें 8 जुलाई, 2018 को होने वाले टियर 2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। कुल मिलाकर 3,259 रिक्तियां उपलब्ध हैं और वेतनमान 5,200 से 20,200 रुपये होंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-
स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  www.ssc.nic.in या www. sscnr.net.in पर लॉगिन करें
स्टेप 2: अब होम पेज पर 'एसएससी सीएचएसएल प्रवेश पत्र 2018' लिंक पर क्लिक करें। 
स्टेप  3: अब अपना ईमेल / लॉगिन आईडी, विवरण और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप  4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप  5: आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
स्टेप  6: अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।

प्रवेश पत्र को ध्यान से जांचें क्योंकि इसमें परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी जैसे परीक्षा की तारीख, परीक्षा स्थल आदि के बारे में सभी जानकारी मौजूद होते हैं। अगर कोई त्रुटि है, तो स्टाफ सर्विस कमीशन से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें