एसएससी सीजीएल की टीयर-1 की परीक्षा में कुछ ही दिन शेष बचें हैं, इसके साथ इस वर्ष परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किए गए हैं, ऐसे में डर होना स्वाभाविक है। इससे विद्यार्थियों के जहन में सीजीएल टीयर-1 की परीक्षा से संबंधित कई तरह के सवाल उठते हैं।
आपकी इन्हीं उलझनों का जवाब देने के लिए www.safalta.com (सफलता डॉट कॉम) पर 12 अगस्त, 2016 को हमारे एक्सपर्ट मौजूद रहेंगे। आप अपनी एसएससी सीजीएल परीक्षा या करियर से संबंधित किसी भी प्रकार के प्रश्न को 12 अगस्त, 2016 को दोपहर तीन से चार के बीच हमारे एक्सपर्ट से पूछ सकते हैं। इसके साथ आप ऑनलाइन परीक्षा की प्रैक्टिस के लिए मॉक टेस्ट का सहारा ले सकते हैं। कूपन कोड 'SSCCGL' का इस्तेमाल कर फ्री मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस करें।
खुद को परखें
एसएससी सीजीएल परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए www.safalta.com पर एक 'खुद को परखें' एक सेक्शन है। इस सेक्शन में सीजीएल टीयर-1 के पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक खंड के कुछ चुनिंदा प्रश्नों को शामिल किया गया है। परीक्षार्थी इस सेक्शन में प्रत्येक विषय की अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं।
इससे विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा देने में होने वाली परेशानियों का अंदाजा हो जाएगा। इसके साथ ही ऑनलाइन परीक्षा देने की प्रैक्टिस भी हो जाएगी। कंप्यूटर पर काम करने में असहज और अनभिज्ञ उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए यह सेक्शन काफी मददगार साबित हो सकता है।