फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Creativity Tips: सोच को उड़ान दें और क्रिएटिविटी बढ़ाएं, रचनात्मकता विकसित करने के आसान और मजेदार उपाय

Tue, 10 Mar 2026 01:33 PM IST
Shahin Praveen कैथरीन जैकब, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Harvard Business Review: अगर आपको लगता है कि आपकी रचनात्मकता (क्रिएटिविटी) पूरी तरह सामने नहीं आ पा रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और असरदार तरीकों की मदद से आप अपनी सोच को नया रूप दे सकते हैं और अपनी रचनात्मक क्षमता को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Productivity Tips: आज का दौर पूरी तरह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से प्रेरित है। ऐसे समय में, चाहे आप छात्र हों, पेशेवर हों या आम व्यक्ति, सफलता का सबसे असरदार तरीका रचनात्मकता बढ़ाना है। रचनात्मक सोच न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पेशेवर दुनिया और कंपनी की दीर्घकालिक सफलता में भी इसका बड़ा योगदान होता है।

विज्ञापन


हालांकि, कई लोग अपनी रचनात्मक क्षमता का पूरी तरह उपयोग नहीं कर पाते। अगर आप भी उनमें से हैं, तो यह सोचने का समय है कि आप अपनी रचनात्मकता को कैसे बढ़ा सकते हैं। इसके लिए कुछ प्रभावी रणनीतियां और संकेत मददगार साबित हो सकते हैं।

Trending Videos

नए विचारों के लिए तैयारी करें

रचनात्मक सोच को विकसित करने के लिए नए प्रयोग करना, असफल होना और फिर प्रयास करना सामान्य है। इसके लिए जरूरी है कि आपका दिमाग हमेशा सक्रिय और ताजगी भरा रहे। इसके साथ ही, कोई भी नया विचार लागू करने से पहले थोड़ा समय सोच-विचार और तैयारी में बिताएं। इससे न केवल गलतियां कम होंगी, बल्कि परिणाम भी अधिक असरदार और संतोषजनक होंगे।

अटकने पर बदलाव करें

जब आप पूरी तरह तैयार हों, तो आप चार रचनात्मक संकेत आजमा सकते हैं। अगर आपको लगे कि आप किसी समस्या में अटक गए हैं, तो अपने प्रयास या दृदृष्टकोण में बदलाव कर। समय-समय पर अपनी सोच को ताजा और सक्रिय बनाए रखें। जब आप पहले से अच्छा कर रहे हों, तो नई जानकारियों और दृष्टिकोणों को अपडेट करते रहें। और यदि किसी बड़े परिवर्तन की जरूरत महसूस हो, तो उससे डरें नहीं, साहस के साथ उसे आजमाएं।
विज्ञापन

सामान्य नियमों को चुनौती दें

किसी समस्या को चुनें और उसके सबसे असामान्य या चरम समाधान की कल्पना करें। अपनी सोच के सामान्य नियमों और मान्यताओं पर सवाल उठाएं और सोचें कि उन्हें कैसे चुनौती दी जा सकती है। साथ ही, समस्या को समझने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों को बदलकर देखें, जिससे नए और अनोखे विचार पैदा हों। ये रणनीतियां तब बहुत काम आती हैं, जब आप लंबे समय बाद अपनी सोच को फिर से सक्रिय करना चाहते हैं या नई प्रेरणा की जरूरत महसूस करते हैं।

पुराने तरीके दोबारा अपनाएं

कभी-कभी किसी चुनौती का सही समाधान अतीत में सोचे गए विचारों में छिपा होता है। ऐसे विचारों की एक सूची बनाना उपयोगी होता है, जिन्हें पहले लागू करने पर सफलता नहीं मिली, लेकिन अब हालात बदलने के बाद वे काम आ सकते हैं। इसके बाद, अनुभवी पेशेवरों से चर्चा करें और जानें कि कौन-से पुराने तरीके दोबारा अपनाए जा सकते हैं। इस प्रक्रिया से न केवल आप पुराने अनुभवों का फायदा उठा सकते हैं, बल्कि नए और प्रभावी समाधान भी खोज सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें