फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Resolution: नए साल का संकल्प ऐसे तय करें, जो आप पर दबाव न बनाए; बल्कि आगे बढ़ने का हौसला दे

Fri, 02 Jan 2026 08:11 AM IST
शाहीन परवीन पीटर ब्रेगमैन, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Personal Growth: नए साल की शुरुआत अक्सर संकल्पों के साथ होती है, लेकिन कई बार ये संकल्प बोझ बन जाते हैं। इस बार जरूरत है ऐसे संकल्पों की, जो दबाव नहीं डालें, बल्कि रोज थोड़ा बेहतर बनने की प्रेरणा दें और जीवन को सहज तरीके से आगे बढ़ने में मदद करें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

New Year Resolution: नए साल की शुरुआत अक्सर नए उत्साह और उम्मीदों के साथ होती है। हम खुद से कई वादे करते हैं कि इस बार जीवन में कुछ बेहतर करेंगे, लेकिन कई बार ये संकल्प कुछ ही दिनों में टूट जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हम लक्ष्य तो तय कर लेते हैं, पर उन्हें पूरा करने की सही योजना नहीं बनाते। यदि आप चाहते हैं कि आपके नए साल के संकल्प केवल सोच तक सीमित न रहें, बल्कि सच में पूरे हों, तो उनकी शुरुआत सही तरीके से करना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन


सबसे पहले आप संकल्प को स्मार्ट बनाएं, यानी आपके लक्ष्य विशिष्ट हों (क्या करना है यह स्पष्ट हो), प्रगति को आंक सकें, प्राप्त करने योग्य हों, आपके जीवन व प्राथमिकताओं से जुड़े हों और उनकी एक तय समय-सीमा हो। इसके बाद बड़े संकल्पों को छोटे-छोटे चरणों में बांट लें, ताकि वे बोझिल न लगें और हर कदम पर आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहे।

Trending Videos

समाधान तैयार रखें

संकल्प बनाते समय लक्ष्य स्पष्ट और यथार्थवादी रखें, क्योंकि अस्पष्ट लक्ष्य दिशा नहीं देते। इसके बजाय ऐसे ठोस लक्ष्य तय करें, जो यह साफ बताएं कि कब, कितना और कैसे प्रयास करना है, ताकि प्रगति समझना और बनाए रखना आसान हो। साथ ही, आत्म-आलोचना के बजाय अपने संकल्प के पीछे छिपे गहरे और सकारात्मक 'क्यों' को पहचानें। इसके अलावा, संभावित बाधाओं, जैसे व्यस्त दिनचर्या या समय की कमी को पहले से समझें और उनके लिए व्यावहारिक समाधान तैयार रखें।

 
 

शुरुआती बदलाओं को पहचानें

लक्ष्य को केवल एक बार की कोशिश मानने के बजाय उसे एक स्थायी आदत के रूप में विकसित करने पर ध्यान दें और यह समझें कि किसी भी नई आदत को बनने में समय लगता है, आमतौर पर शुरुआती तौर पर लगभग 21 दिन या उससे अधिक। साथ ही, शुरुआती सफलता मिलने के बाद भी जागरूक बने रहें और नियमित रूप से खुद को याद दिलाते रहें कि यह बदलाव क्यों जरूरी है, ताकि यह प्रयास लंबे समय तक टिकाऊ और प्रभावी बना रहे।
 

सफलताओं और चुनौतियों को लिखते जाएं

लक्ष्यों को हासिल करने के लिए छोटी शुरुआत करें और बड़े उद्देश्यों को छोटे-छोटे, आसानी से पूरे किए जा सकने वाले कार्यों में बांटें, ताकि निरंतरता बनी रहे। अपनी प्रगति पर नजर रखने के लिए एक डायरी या नोट्स का उपयोग करें, जिसमें आप अपनी सफलताओं और चुनौतियों को दर्ज कर सकें। साथ ही, जवाबदेही और प्रोत्साहन बनाए रखने के लिए अपने लक्ष्यों को परिवार या किसी सहायता समूह के साथ साझा करें, ताकि कठिन समय में भी आपको सहयोग मिलता रहे।
 
विज्ञापन

खुद को दोष दिए बिना आगे बढ़ें

अपनी उपलब्धियों को पहचानें और सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें उत्साह के साथ आगे बढ़ाएं। साथ ही, किसी छोटी गलती पर निराश होकर हार न मानें। उनसे सीख लें, खुद को दोष दिए बिना आगे बढ़ें और तुरंत फिर से सही दिशा में प्रयास शुरू करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें