अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 के दूसरे और अंतिम चरण की परीक्षा रविवार को 16 शहरों के 19 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 20 हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा देंगे।
कई सेंटरों में जहां अधिक विद्यार्थी हैं, वहां पर सुबह और शाम दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है।
इससे पहले 29 अक्तूबर को पहले चरण की परीक्षा 39 शहरों के 40 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे थे।