फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2017: दूसरे चरण की परीक्षा कल, तैयारियां पूरी

Sat, 04 Nov 2017 05:54 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 के दूसरे और अंतिम चरण की परीक्षा रविवार को 16 शहरों के 19 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 20 हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन


कई सेंटरों में जहां अधिक विद्यार्थी हैं, वहां पर सुबह और शाम दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। 

इससे पहले 29 अक्तूबर को पहले चरण की परीक्षा 39 शहरों के 40 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी।  परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे निकालें एडमिट कार्ड 

आप अगर अपने ई-मेल आईडी से एडमिट कार्ड नहीं निकाल पा रहे हैं तो इस लिंक पर जाएं http://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2017 और अपना एडमिट कार्ड निकालें। इसके लिए आपको इस लिंक पर जाना होगा और निर्देशों का पालन करना होगा। पहले खाने में ई-मेल आईडी डालें और नीचे वाले खाने में अपना वह मोबाइल नंबर डालें जो आपने फार्म में भरा है, फिर नाम सेलेक्ट कर एडमिट कार्ड प्राप्त करें।

स्कूल का फोटो पहचान पत्र लेकर जाएं : इस बार अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। एडमिट कार्ड ई-मेल से भेजे गए हैं। विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड न मिला हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और परीक्षा दें।

दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर : जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें