फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉलरशिप परीक्षा में शामिल हुए 140 स्टूडेंट, अमर उजाला प्रजेंट आईएमएस सुपर स्टूटेंड का होगा चयन

Sat, 14 Oct 2017 06:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
सुपर स्टूडेंट
विज्ञापन
‘अमर उजाला प्रजेंट आईएमएस सुपर स्टूडेंट’ के तहत शुक्रवार को सेक्टर-62 स्थित कॉर्ल हूबर पब्लिक स्कूल में स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 11 व 12वीं के कुल 140 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान समेत अन्य विषय से संबंधित सवाल पूछे गए।
विज्ञापन


परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 परीक्षार्थियों को सुपर स्टूटेंड के फाइनल में शामिल किया जाएगा। स्कूल की प्रधानाचार्या रुचित्रा त्रिवेदी, परीक्षा संयोजक गीता सिंह व टीचर दिव्या, हेमा व स्वप्नाली का विशेष योगदान रहा। वहीं आईएमएस की तरफ से प्रार्थना ने परीक्षा आयोजन में सहयोग किया।

प्रार्थना ने बताया कि कि आज प्रत्येक विद्यार्थी खुद को बेहतर साबित करने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। कभी स्कूल की परीक्षा तो कभी कोई और प्रतियोगी परीक्षा खास तौर पर कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। प्रतियोगिताओं में शामिल होने से मेधावी छात्र-छात्राओं की परख होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें