फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में होगी SBI की PO परीक्षा

Wed, 15 Oct 2014 09:39 AM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) में बैंक पीओ सहित कई पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर में होने वाली है। इसकी तैयारी में जुटे छात्र अगर एग्जाम में 65 प्रतिशत सवालों को सौ फीसदी सही करने का लक्ष्य लेकर चलें तो कामयाबी का रास्ता आसान हो सकता है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों की मानें तो हर सवाल पर जूझने के बजाय अगर अभ्यर्थी हर सेक्शन में 40 प्रतिशत सवाल बिलकुल सही हल करने पर जोर दें तो परीक्षा में सफल होना मुश्किल नहीं।

विशेषज्ञ के टिप्स
•हर सेक्शन में कम से कम 40 प्रतिशत, ओवरऑल 65 प्रतिशत पेपर हल करने पर जोर रहे
•सबसे पहले उस सेक्शन से शुरुआत करें, जिसमें सबसे ज्यादा सवाल आते हों
•अभ्यर्थी पेपर को दो राउंड में बांट सकते हैं, पहले आसान सवाल करें
•आसान राउंड को पहले और कम समय में हल करने के बाद दूसरे राउंड पर हाथ आजमाएं
•गणित के सवालों से घबराएं नहीं, हल करने से पहले चारों विकल्प जरूर देख लें, इससे जवाब तलाशने में आसानी होगी
•जीके और कंप्यूटर सेक्शन के सवाल 15 मिनट से कम में हल करने का प्रयास करें
•अंग्रेजी में ग्रामर वाले प्रश्नों को पहले हल करेंगे तो आसानी होगी
•सभी सेक्शन हल करने के बाद एक बार अपने जवाब रीचेक जरूर कर लें
(राजीव कुकरेजा, निदेशक, टाइम इंस्टीट्यूट)

एडमिट कार्ड का इंतजार
एसबीआई ने सितंबर में बैंक पीओ के आवेदन मांगे थे। अब अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। माना जा रहा है कि 20 नवंबर के आसपास ही परीक्षा की तिथि आ सकती है। एग्जाम के लिए प्रदेश में चार केंद्र देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार और रुड़की बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें