सफलता.कॉम द्वारा एक उद्यमी के लिए चुनौतियां और बाधाएं विषय पर आयोजित किए गए मास्टर क्लास सेशन में सौख्या इंटरप्राइजेस की फाउंडर सुचेता आचार्य ने कहा कि महिलाओं को उद्यम के लिए उत्साहित करने की जरूरत है, महिलाओं में शक्ति तो होती ही है, जीवन में कितने ही फेलियर क्यों न आएं वो सबको पार करके आगे बढ़ती हैं। ऐसी कंपनियां जो महिला उद्यमी चला रही हैं, निरंतर प्रयास करेंगी तो वो उसे यूनिकॉर्न लेवल तक ले जा सकती हैं। ये क्षमता देश की हर महिला उद्यमी में है। ऐसी महिलाओं को परिवार, समाज और एजेंसियों द्वारा सपोर्ट की जरूरत होती है।
परिवारिक जिम्मेदारी महिलाओं के लिए होती है बड़ी चुनौती
देश में महिला उद्यमियों के लिए कई तरह की समस्याएं शुरूआती दौर में आती हैं। उसके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी भी रहती है, पूरे घर की देखरेख भी करनी होती है। जब पुरुष जॉब करते हैं तो शाम को घर आने पर उन्हें बना बनाया डिनर मिल जाता है। लेकिन महिलाओं के जॉब करने पर उन्हें शाम को घर पहुंचकर सबके लिए डिनर तैयार करना होता है। इसलिये महिलाओं को समय प्रबंधन बहुत करना पड़ता है। पति, सास ससुर, बच्चे सबके साथ थोड़ा - थोड़ा समय बांटना पड़ता है।
बिजनेस में कैश फ्लो बनाए रखना जरूरी
बिजनेस में कैश फ्लो बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। आपको हर दिन के लिए कैश फ्लो बना रहे इसकी रणनीति को पहले से तैयार रखना पड़ता है।
बिजनेस फेल होने पर आत्मविश्वास न खोएं
सुचेता ने कहा कि जब आप बिजनेस करने आते हो तो आपको फेल्योर के लिए भी तैयार रहना होता है। क्योंकि कोई प्लान वर्क न करना बिजनसे का पार्ट है। जब हम किसी बिजनेस में फेल होते हैं आत्मविश्वास सबका जाता है। लेकिन आपको हमेशा खुद को बताते रहना है कि इसे तो आना ही था लेकिन आपको इससे आगे बढ़ना है। परेशान नहीं होना है। आपको दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ना है और हमेशा ये सोचना है कि आपको हारना नहीं है।
अनुशासित जीवन जियें
आपको जीवन में अनुशासन का पालन जरूर करना चाहिए। क्योंकि यदि आप अनुशासित जीवन में हैं औऱ एक चीज को रोज रिपीट कर रहे हैं। तो बिजनेस में भी आपको इसका फायदा मिलेगा।
युवाओं की मेंटरशिप और फायनेंस की समस्या यहां होगी दूर
एक संस्था है बीवाईएसटी जो आजकल युवाओं को बिजनेस कैसे सेट करें, बिजनेस के लिए पैसे कहां से लें। तो युवा इस संस्था से संपर्क करके मेंटरशिप हासिल कर सकते हैं।
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए मेंटर की होती है जरूरत
अगर आप 5 साल पुराने उद्यमी हैं तो आप काम कर सकते हैं। बिजनेस शुरू करने से पहले या बाद एक मेंटर की जरूरत इसलिये होती है क्योंकि मेंटर आपको सिखा सकता है कि वर्क लाइफ वैलेंस कैसे कर सकते हैं। मार्केट के प्रोडक्ट के साथ अपने प्रोडक्ट को कैसे मैंच करें अपने कम्प्टीटर को कैसे बीट करें ये सब आपको एक मेंटर ही सिखाता है।
बिजनेस में दृढ़ निश्चयी होना जरूरी
जब आप बिजनेस में नए होते हो या कोई नया काम शुरू करते हो और उससे पैसे नहीं बनते तो परिवार, रिश्तेदार, पड़ोसी, दोस्त सभी आपको सलाह देने लगते हैं कि छोड़ दो आपसे नहीं होगा। उस समय आपका दृढ़ निश्चय ही आपको उस परिस्थिति से निकाल सकता है। अगर आपको अपने ऊपर भरोसा है कि आप सफल हो सकते हैं तो आप हो सकते हैं।
परिवार में अपनी बात रखने से न घबराएं लड़कियां
घर में लड़कियों को अपने माता पिता से बात करनी चाहिए अगर उन्हें किसी तरह का बिजनेस करना है या कॅरिअर बनाना है। या शादी की बात है ताकि उनकी बात भी सुनी जाए, और जब आप अपने बिजनेस में थोड़े से भी कामयाब हो जाते हो तो अभिभावक भी कामों में आपकी राय लेने लगते हैं। फिर आपको दुनिया से घबराने की जरूरत नहीं है।