फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Exam Calendar 2026: आरपीएससी की 16 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, जानें कब होगा आपका एग्जाम

Sat, 27 Dec 2025 11:00 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Annual Exam Calendar: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2026 के लिए अपनी 16 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी परीक्षा सूची देख और अपने एग्जाम की तारीख जान सकते हैं।
विज्ञापन
RPSC - फोटो : https://rpsc.rajasthan.gov.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वर्ष 2026 के लिए अपनी वार्षिक परीक्षा सूची घोषित कर दी है। इन भर्ती परीक्षाओंं में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपनी परीक्षा की तिथि देख सकते हैं। वर्ष 2026 में आरपीएससी कुल 16 परीक्षाएं आयोजित करेगा। उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी परीक्षा सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इन परीक्षाओं में डिप्टी कमांडेंट, एग्जाम लेक्चरर, असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर, जूनियर केमिस्ट जैसे कई एग्जाम शामिल हैं।

विज्ञापन


पहली परीक्षा 11 जनवरी से शुरू होगी, जो डिप्टी कमांडेंट परीक्षा-2025 है। इसके अलावा, आगामी परीक्षाओं के लिए 5 अतिरिक्त तारीखें रिजर्व रखी गई हैं। आयोग ने बताया है कि इन परीक्षाओं का पूरा और विस्तार से तैयार किया गया कार्यक्रम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

देखें पूरा शेड्यूल

परीक्षा का नाम विभाग परीक्षा तिथि
डिप्टी कमांडेंट परीक्षा, 2025 गृह (सुरक्षा) विभाग 11-01-2026
लेक्चरर परीक्षा, 2025 (सीबीआरटी मोड) आयुष विभाग 12-01-2026
सहायक विद्युत निरीक्षक परीक्षा, 2025 (सीबीआरटी मोड) ऊर्जा विभाग 01-02-2026
जूनियर रसायनज्ञ परीक्षा, 2025 जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग 01-02-2026
सहायक अभियंता संयुक्त कंपनी (मुख्य) परीक्षा, 2024 डीओपी विभाग 15-03-2026 से 18-03-2026
उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त कंपनी परीक्षा, 2025 गृह विभाग 05-04-2026
पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा, 2025 पशुपालन विभाग 19-04-2026
सहायक कृषि अभियंता परीक्षा, 2025 कृषि विभाग 19-04-2026
आरपीएससी परीक्षा के लिए आरक्षित - 26-04-2026
आरपीएससी परीक्षा के लिए आरक्षित - 03-05-2026
व्याख्याता, कृषि व्याख्याता और कोच कंप. परीक्षा, 2025 माध्यमिक शिक्षा विभाग 31-05-2026 से 16-06-2026
वरिष्ठ शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 माध्यमिक शिक्षा विभाग 12-07-2026 से 18-07-2026
कनिष्ठ विधि अधिकारी परीक्षा, 2025 जयपुर विकास प्राधिकरण 26-07-2026 और 27-07-2026
सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा, 2025 सांख्यिकी विभाग 30-08-2026
कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षक परीक्षा, 2025 कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण विभाग 20-09-2026
कारखाना निरीक्षक (रासायनिक) परीक्षा, 2025 कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण विभाग 20-09-2026
सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, 2025 गृह विभाग 13-10-2026 से 16-10-2026
संरक्षण अधिकारी परीक्षा, 2025 महिला एवं बाल विकास विभाग 15-11-2026
आरपीएससी परीक्षा के लिए आरक्षित - 29-11-2026
आरपीएससी परीक्षा के लिए आरक्षित - 06-12-2026
आरपीएससी परीक्षा के लिए आरक्षित - 27-12-2026
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें