फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना विश्वविद्यालय ने स्कूल छात्रों के लिए आयोजित किया आवासीय शिविर, 24 अगस्त तक करें अप्लाई

Thu, 17 Aug 2017 11:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
तिरुनेलवेली में अन्ना विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र विद्यालय के कक्षा 9 से 12वीं के छात्रों के लिए 6 दिन के शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसका विषय है 'एक सफल व्यक्ति बनने के लिए मार्गदर्शन'।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का आयोजन 28 अगस्त से 2 सितंबर, तक तय किया गया है। कार्यक्रम हर दिन सुबह 7 बजे योग से शुरू होगा, जिसमें व्याख्यान और गतिविधियों के साथ चार सत्र होंगे। हर दिन का सेशन शाम 5 बजे समाप्त होगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा साझा विचारों और सफलता की कहानी शामिल होगी।

पढ़ें- IGNOU : मैनेजमेंट कोर्स के एडमिशन की तारीख बढ़ी, 21 अगस्त तक करें अप्लाई

इसमे कई उद्योगपति भी शामिल होंगे ताकि छात्रों को अपनी ताकत और भविष्य को आकार देने में मदद मिल सके। कार्यक्रम में प्रतिभागियों की संख्या 50 तक सीमित हैं। भाग लेने के इच्छुक छात्रों को कार्यक्रम के लिए किसी भी रजिस्ट्रेशन फीस देने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


जो छात्र रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वो www.auttvl.ac.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन फॉर्म को ईमेल के जरिए 24 अगस्त तक deanautvl@annauniv.edu पर भेजे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें