फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोधार्थियों के लिए अच्छी खबर, डीयू के कॉलेजों में मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की इंटरनेट सुविधा

Sun, 11 Nov 2018 06:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों के शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए अच्छी खबर है। डीयू प्रशासन उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की इंटरनेट सुविधा मुहैया कराने जा रहा है। खास बात यह है कि यह सुविधा उन्हें निशुल्क उपलब्ध होगी। इसके लिए एजुरोम सेवा की शुरुआत की गई है। 
विज्ञापन


इसके माध्यम से शोधार्थियों को विश्वस्तरीय वाईफाई इंटरनेट सेवा उपलब्ध करा दी गई है। इस सेवा को डीयू के कंप्यूटर सेंटर द्वारा फिलहाल नॉर्थ व साउथ कैंपस में शुरू किया गया है।  

डीयू अधिकारियों के अनुसार, एजुरोम सेवा का लाभ लेने के लिए शोधार्थियों को अपने लैपटॉप पर लाग इन करके पासवर्ड डालना होगा। इसे कॉलेजों के शिक्षकों व शोधार्थियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


शिक्षक नॉर्थ व साउथ कैंपस में पहुंचेंगे। यहां उन्हें यह सेवा मिलेगी। लाग इन कर पासवर्ड डालते ही उन्हें यह सेवा मिल जाएगी। 
 
विज्ञापन

इसके साथ ही देशभर में जिन भी विश्वविद्यालय व संस्थानों ने एजुरोम की सुविधा ली हुई है, वहां जाने पर भी निशुल्क इस सेवा का लाभ शोधार्थियों को मिलेगा। संस्थानों में जाने पर लैपटॉप वाईफाई इंटरनेट सेवा के संपर्क में आने से जुड़ जाएगा।  

प्रशासन का मानना है कि इससे शोधार्थियों को अपने शैक्षणिक कार्यों को पूरा करने में आसानी होगी। सर्वप्रथम इस सेवा की शुरुआत यूरोप में हुुई थी। तब से अब तक यह सेवा 100 से ज्यादा देशों मेें लोगों के लिए उपलब्ध है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें