फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE Class 12th Result 2018: आज इस समय जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Wed, 23 May 2018 12:54 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज शाम को 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। शाम सवा 6 बजे शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी 12वीं सांइस और कॉमर्स के नतीजों का एलान कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं में 8,26,278 छात्रों ने परीक्षा दी थी। पूरे राज्य में परीक्षाएं 5,507 सेंटरों पर हुईं थीं। परीक्षा 8 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं। 

इस बार परीक्षा परिणाम जारी करने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी करने के साथ ही मेरिट लिस्ट की घोषणा नहीं होगी। मेरिट लिस्ट में टॉप करने वाले छात्रों के नाम का बाद में एलान होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा 24 मई यानि गुरुवार को को बोर्ड का दीक्षांत समारोह होगा। इस समारोह में साल 2017 की परीक्षा में मेरिट में आने वाले टॉपर्स को मेडल दिए जाएंगे। समारोह के मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया होंगे। 
विज्ञापन

छात्र अपना परिणाम राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कर चेक सकेंगे। माना जा रहा है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं के नतीजों के बाद दसवीं के नतीजों की भी घोषणा कर सकता है। 

ऐसे चेक करें रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर
RBSE Class 12th Result 2018 के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और मांगे गए जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
अपना RBSE Class 12th Result 2018 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें