फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान बोर्ड class 12th results 2017: परिणाम जारी, यहां करें चेक

Mon, 15 May 2017 12:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : SOURCE
विज्ञापन
BSER class 12th results 2017:  बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान ने आज 12वीं बोर्ड के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट जारी कर दिए। बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 12.30 बजे परिणाम जारी किया गया। 
विज्ञापन


शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने परिणाम जारी किया। विज्ञान का परिणाम 89. 21 फीसदी रहा,  जो पिछले साल 87.20 फीसदी ही था। वहीं वाणिज्य परीक्षा का परिणाम 93.33 फीसदा रहा जो गत वर्ष 92.35 फीसदी था। इस मौके पर बोर्ड अध्यक्ष बीएल चौधरी व सचिव मेधना चौधरी भी मौजूद थी।

पिछले साल 12वीं बोर्ड के परिणाम 16 मई को जारी किए गए थे, जबकि इस साल बोर्ड ने परिणाम एक दिन पहले ही जारी करने का फैसला लिया है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिन छात्रों ने इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था वो बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगइन कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 2,34, 523 छात्रों ने हिस्सा लिया था। 

सीधे रिजल्ट की साईच पर जाने के लिए यहां क्लिक करें- http://results.amarujala.com

या ऐसे भी चेक कर सकते हैं रिजल्टः 

-बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें

-रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

-मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें

-इसे सबमिट करें, रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर जारी होगा 

-रिजल्ट की एक कॉपी सेव करके अपने पास रख लें 

संबंधित वेबसाइट का पताः   www.rajeduboard.rajasthan.gov.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें