फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी पाने के लिए अब पीयू करेगा छात्रों की मदद

Tue, 23 Sep 2014 03:21 PM IST
एजुकेशन डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) अब विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने में मदद करेगी। इसके लिए पीयू एक अनिवार्य कोर्स शुरू करेगी जो कि नॉन क्रेडिट कोर्स होगा। इस प्रस्ताव के तहत फाइनल ईयर में 10 से 15 लेक्चर का एक कोर्स पढ़ाया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों को पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, बिजनेस, इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


सभी छात्रों को कम्युनिकेशन स्किल्स, टाइम मैनेजमेंट और सॉफ्ट स्किल की भी ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि उन्हें इंटरव्यू के लिए तैयार किया जा सके। अंतिम वर्ष के समर सेमेस्टर में यह कोर्स पढ़ाया जाएगा। हर छात्र को इसे क्लीयर करना होगा। पीयू का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल उद्योगों के साथ मिलकर यह कोर्स पढ़ाएगा और हर छात्र को कम से कम 75 फीसदी कोर्स अटेंड करना जरूरी होगा।


पीयू में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए नया सरकारी फरमान

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के संबद्ध महाविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्स में दाखिले के नए नियम तैयार कर दिए गए हैं। कॉलेज स्तर पर अब पीजी कोर्स में एंट्रेंस टेस्ट और एकेडमिक दोनों के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। यह फैसला कॉलेज स्तर पर पीजी कोर्स में बड़े स्तर पर धांधली की शिकायतों को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीयू प्रशासन ने 2014-15 सत्र के लिए दाखिला नियमों में संशोधन करते हुए पीजी स्तर पर हर विषय के लिए एक तरह के नियम लागू करने की बात कही है। इस संबंध में पीयू प्रशासन की ओर से पीजी स्तर पर एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करने के लिए गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कई सुझाव दिए हैं। जिस पर आगामी सिंडीकेट बैठक में मुहर लग जाएगी।

इस नई व्यवस्था के तहत पीजी में दाखिले के लिए एकेडमिक को 60 फीसदी वेटेज मिलेगा। जबकि एंट्रेंस, इंटरव्यू और एप्टीट्यूट टेस्ट के लिए कुल 40 अंक निर्धारित किए गए हैं। यह लिखित परीक्षा एक घंटे की होगी और उससे 40 अंकों में से 25 फीसदी वेटेज मिलेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें