फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइए सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड safalta.com पर

Tue, 15 Nov 2016 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने दिसंबर में होने वाली सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2016 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर ‌दिए गए हैं। क्या आपने भी पास की सिविल सेवा की प्री परीक्षा और कर रहे हैं मुख्य परीक्षा देने के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार, तो अब हो जाइए तैयार। https://upsconline.nic.in/eadmitcard/upsc_ac2/admitcard_csm_2016/admit_card.php#hhh1 पर मात्र एक क्लिक कर आप पहुंच सकते हैं उसे पेज पर जहां मांगी गई जानकारी को भरते ही आपके सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आईएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 3 से 9 दिसंबर, 2016 तक किया जाएगा। यह परीक्षा देश के 19 शहरों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के‌ लिए अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अन्य साक्ष्यों के‌ साथ-साथ परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी अपने साथ अवश्य ले जाएं। साथ ही इस वेबसाइट पर आप पढ़ सकते हैं महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स और अन्य परीक्षोपयोगी खंडों को जिससे एक ओर जहां आपको खुद को तैयारी पर फोकस रखने में मदद मिलेगी वहीं दिनोंदिन आपकी तैयारी समृद्ध होती जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें