इस बार रिकॉर्ड भागीदारी
परीक्षा पे चर्चा को लेकर इस साल जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। अब तक कुल 4,50,13,379 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। भागीदारी के आंकड़े इस प्रकार हैं:
- कुल प्रतिभागी: 4,50,13,379
- छात्र: 4,19,14,056
- शिक्षक: 24,84,259
- अभिभावक: 6,15,064
इन आंकड़ों से साफ है कि पीपीसी 2026 में छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है।
Pariksha Pe Charcha 2026: आवेदन कैसे करें?
पंजीकरण के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।
- Participate Now लिंक पर क्लिक करें।
- भागीदारी का प्रकार (Student/Teacher/Parent) चुनें।
- डिजिलॉकर या ओटीपी के जरिए मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- अधिकतम 500 कैरेक्टर में अपना सवाल दर्ज करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।