पीएम-ईबस योजना के तहत नई इलेक्ट्रिक बसें रवाना
प्रधानमंत्री ने असम के कामरूप जिले के अमीनगांव में स्थापित पूर्वोत्तर क्षेत्र के राष्ट्रीय डेटा केंद्र (NDC) का वर्चुअल उद्घाटन लचित घाट से किया।
8.5 मेगावाट की स्वीकृत क्षमता और प्रति रैक 10 किलोवाट की औसत क्षमता वाला यह अत्याधुनिक डेटा केंद्र विभिन्न सरकारी विभागों के जरूरी अनुप्रयोगों को होस्ट करेगा और अन्य एनडीसी के लिए आपदा रिकवरी केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा।
मोदी ने पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत 225 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इनमें से 100 बसें गुवाहाटी के लिए, 50-50 बसें नागपुर और भावनगर के लिए और 25 बसें चंडीगढ़ के लिए हैं।